मध्य प्रदेश

महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कलेक्टर, SP ने तपोभूमि मावलखोह गढ़ी सहित शिव मंदिरों का किया भ्रमण

Gulabi Jagat
20 Feb 2025 8:56 PM IST
महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कलेक्टर, SP ने तपोभूमि मावलखोह गढ़ी सहित शिव मंदिरों का किया भ्रमण
x
Raisen। आगामी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण विश्वकर्मा जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय द्वारा गैरतगंज जनपद के गढ़ी स्थित प्राचीन तपोभूमि मावलखोह सहित विभिन्न शिव मंदिरों तथा मेला स्थलों का संयुक्त भ्रमण किया गया। उन्होंने भ्रमण के दौरान मंदिरों मेला आयोजन समितियों के सदस्यों से चर्चा की। साथ ही महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों तथा मेला स्थलों पर शांतिपूर्ण तथा व्यवस्थित आयोजन के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी व संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों की समस्याओं का समाधान करने के भी निर्देश दिए गए।कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा एसपी पंकज पाण्डेय ने जिम्मेदारों को तपोभूमि मावलखोह गढ़ी सहित शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पीने के पानीलाइट साफ सफाई अन्य सभी सुविधाएं जुटाने के आदेश दिए।शिवरात्रि पर्व के मेलों में 12 घण्टे मुस्तेदी से ड्यूटी करने के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश।

Next Story