- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Guru Purnima पर श्री...
मध्य प्रदेश
Guru Purnima पर श्री संघ अध्यक्ष धाकड़ द्वारा गुरूदेव राजेन्द्रसुरीजी को चाँदी की आँगी भेंट की
Gulabi Jagat
21 July 2024 6:07 PM IST
x
Nagda नागदा: चातुर्मास हेतु विराजित परम पुज्य साध्वीवर्या विमलयशाश्रीजी म.सा. के पावन सानिध्य में प पु. साध्वीवर्या तत्वलताश्रीजी म.सा. की पावन प्रेरणा से श्रीसंघ अध्यक्ष राजेश धाकड़ द्वारा अपने माता इंद्रादेवी धाकड़ व पिता भँवरलालजी धाकड़ की पुण्यस्मृति में शांतिनाथ जिनालय में गुरुदेव कलिकाल सर्वज्ञ प्रात स्मरणीय गुरुदेव राजेन्द्रसूरीजी को अर्पण की गई। साथ ही रजत श्रीफल का तोरण भी अर्पण किया गया। श्री पार्श्वप्रधान पाठशाला भवन से विशाल चल समारोह के रूप में गाजते बाजते श्रीसंघ के साथ शांतिनाथ जिनालय पहुँचे जहाँ पुज्य साध्वीवर्या द्वारा गुरू की महिमा का मंडल किया गया। इसके पूर्व पाठशाला भवन में गुरू को पुष्पमाला अर्पण कर वासक्षेप पुजन एवं गुरूदेव की आरती की गई। आरती का लाभ एवं पुष्पपुजन अभयकुमार विभोर चोपड़ा परिवार ने लिया। वासक्षेप पुजन का लाभ दाखाबाई शांतिलालजी सकलेचा परिवार ने लिया। संचालन पूर्व संघ अध्यक्ष सुनील वागरेचा द्वारा किया गया। दिन में गुरुदेव की पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर शांतिनाथ जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष बृजेश बोहरा के नेतृत्व में धाकड़ परिवार का बहुमान किया गया बहुमान कार्यक्रम का संचालन मनोज वागरेचा द्वारा किया गया।
Tagsगुरू पुर्णिमाश्री संघ अध्यक्ष धाकड़गुरूदेव राजेन्द्रसुरीजीGuru PurnimaShri Sangh President DhakadGurudev Rajendra Suri Jiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





