- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Omkareshwar : तेंदुए...
मध्य प्रदेश
Omkareshwar : तेंदुए का आतंक, परिक्रमा मार्ग पर रेस्क्यू टीम अलर्ट
Sarita
7 Sept 2025 7:17 AM IST

x
Omkareshwar ओंकारेश्वर: शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात ओंकारेश्वर के ओंकार पर्वत पर एक तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ पर्वत पर स्थित पशु बाड़े के पास देखा गया था। लोगों ने इसकी तलाश शुरू कर दी। जैसे ही टॉर्च की रोशनी उस पर पड़ी, तेंदुआ घने जंगल की ओर भाग गया। इस घटना से ओंकार पर्वत क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई।
ज्ञातव्य है कि ओंकार पर्वत चारों ओर से माँ नर्मदा से घिरा हुआ है और इसका आधा भाग वन विभाग, आधा पुरातत्व विभाग और शेष भाग राजस्व विभाग के अधीन आता है। पर्वत पर हिरण, जंगली सूअर और कई प्रकार के वन्यजीव पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में तेंदुए के लिए यहाँ शिकार करना आसान हो जाता है। हालाँकि, कई बार यह पर्वत पर चर रही गायों और बकरियों का भी शिकार कर लेता है।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बाहर से आकर ओंकार पर्वत की परिक्रमा भी करते हैं। साथ ही, स्थानीय लोग भी दिन और रात में पर्वत से ओंकारेश्वर शहर आते-जाते रहते हैं। वन विभाग को इसे गंभीरता से लेना होगा, वरना किसी दिन यह किसी श्रद्धालु या बच्चों को अपना शिकार बना लेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर तेंदुआ हिंसक हो गया तो इंसानों पर हमला करने से भी नहीं हिचकिचाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले वन विभाग द्वारा पास के जंगलों में छोड़े गए तेंदुए नदी पार करके ओंकार पर्वत पर पहुँच गए हैं।
ओंकारेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष मनीष परिहार ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर घने जंगलों में छोड़ा जाए। ओंकारेश्वर वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर आनंदराम खांडेकर ने बताया कि लोगों से सूचना मिली है, कुछ लोगों ने रात में तेंदुए को देखा है। विभाग के कई वनकर्मी ओंकार पर्वत पर खोजबीन करेंगे और जल्द ही उसकी लोकेशन का पता लगा लेंगे।
Next Story





