- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पोषण पखवाड़ा, पोषण...
मध्य प्रदेश
पोषण पखवाड़ा, पोषण पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए Collector विश्वकर्मा ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Gulabi Jagat
8 April 2025 9:50 PM IST
x
Raisen। जिले में जिला महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत 8 अप्रैल से प्रारंभ हुए पोषण पखवाड़े के सफल आयोजन हके लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर विश्वकर्मा ने पोषण पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, आयुष विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वित रूप से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से कुपोषण को कम करने के लिए पोषण अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष पोषण अभियान के तहत पोषण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से पोषण पखवाड़ा मनाया जाता है। सातवां पोषण पखवाड़ा 8 से 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा।
कलेक्टर विश्वकर्मा अधिकारी दीपक संकत ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जीवन के प्रथम 1000 दिवसश् पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाने व्यापक प्रचार-प्रसार, समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंध तथा बच्चों में मोटापे को दूर करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपने पर बाल जैसे थीम पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएं। जिले में पोषण पखवाड़ा के दौरान निर्धारित थीम और गतिविधि अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर, परियोजना एवं जिला स्तर की गतिविधियों में स्थानीय पोषण संसाधनों की को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण, सामुदायिक जागरूकता और पोषण संवेदनशील कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। पखवाड़ा के दौरान साइकिल रैली, पोषण रैली, प्रभात फेरी, गर्भवती महिलाओं और धात्री माता एवं किशोरी बालिकाओं के साथ पोषण ट्रैकर में हितग्राही मॉडल पर समूह चर्चा, कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाए। जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने भी अधिकारियों को पोषण पखवाड़े के सफल क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक संकत ने पोषण पखवाड़ा आयोजन के संबंध में भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों, आयोजन के दिवस और थीम के बारे में बताया गया। उन्होंने मोटे अनाज एवं साफ सफाई को विशेष महत्व देने और साथ ही बच्चों के प्रारंभिक 1000 दिवस संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी गई। बैठक में सभी पोषण शपथ भी दिलाई गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, उच्च शिक्षा, आयुष, नगरीय प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsपोषण पखवाड़ापोषण पखवाड़ेसफल आयोजनकलेक्टर विश्वकर्माअधिकारिदिशा-निर्देशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





