मध्य प्रदेश

KYC में लापरवाही 15 पंचायत सचिवो का काटा वेतन, लापरवाही पड़ी भारी

Gulabi Jagat
3 Jan 2026 11:26 PM IST
KYC में लापरवाही 15 पंचायत सचिवो का काटा वेतन, लापरवाही पड़ी भारी
x
Raisen। सांची जनपद पंचायत सीईओ शंकर लाल पांसे द्वारा कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा के आदेश पर पंद्रह पंचायत सचिवों की तनख्वाह काट दी गई है। जिस पंचायत सचिव सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है। उनकी लापरवाही यह है कि सीईओ श्री पांसे द्वारा 1 महीने पूर्व इन लापरवाह पंचायत सचिवों को यह आदेश दिए थे कि शासन के प्राथमिकता वाले केवाईसी कार्यपूर्ण करलें। वरना आपका वेतन काट दिया जाएगा। लेकिन फ़िर भी कार्य समय पर निपटाने में लापरवाही बरती गई। पंचायत सचिवों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा जिस को के आदेश पर उनके एक महीने की तनख्वाह काट दी गई है। इधर पंचायत सचिवों ने अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाए हैं वह बोले की हमसे शासन प्रशासन की कई बेगारी थोप दी गई है ।जिससे उन्हें पंचायत में काम करने में भी असुविधा हो रही है। इसमें हमारा कोई कसर नहीं है।
Next Story