- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Neemuch :पुलिस की...
Neemuch नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच जिले की नीमच सिटी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ धरपकड़ अभियान के तहत मंदसौर जिले से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मादक पदार्थ तस्कर पिकअप वाहन के केबिन में 2 किलो अफीम छिपाकर ले जा रहा था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौथखेड़ा फंटे नीमच बायपास रोड पर नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन को रोका. चालक ने अपना नाम नागेश्वर पिता नंदलाल पाटीदार निवासी नैनोरा थाना पिपलिया मंडी जिला मंडोर बताया|
तस्कर ने गियर बॉक्स के पास एक काले रंग के बैग में दो किलो अफीम भरी हुई थी. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है, अन्य तस्करों के नाम सामने आने की संभावना है, पुलिस पूछताछ में जुटी है कि वह उक्त मादक पदार्थ किससे लेकर आया था और किन तस्करों को देने जा रहा था. जब्त अफीम की कीमत दो लाख रुपए है|
TagsNeemuchपुलिसकार्रवाईमादकपदार्ततस्करगिरफ्तारNeemuchPoliceActionDrugSmugglerArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





