मध्य प्रदेश

नीम पेड़ की कटाई का मामला: सिर्फ इंजीनियर,प्रभारी राजस्व निरीक्षक पर नोटिस तक कार्रवाई

Gulabi Jagat
9 Jun 2025 10:57 PM IST
नीम पेड़ की कटाई का मामला: सिर्फ इंजीनियर,प्रभारी राजस्व निरीक्षक पर नोटिस तक कार्रवाई
x
Raisenविश्व पर्यावरण दिवस के अगले रोज सांची रोड़ पर आक्सीजन पार्क के समीप स्वच्छता चौपाटी निर्माण के लिए नपा के इंजीनियर और प्रभारी राजस्व निरीक्षक नरेंद्र मालवीय के आदेश पर हराभरा नीम के पेड़ पर कुल्हाड़ी की धार चलवा कर कटवा दिया गया।नपा के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा बजाय दोषियों पर जांच के बाद कार्रवाई करने के लिए सिर्फ शोकाज नोटिस तक कार्रवाई सीमित रखी है।नियमानुसार दोषियों को तो हरियाली को खत्म करने की सजा मिलना चाहिए था।ऐसी लोगों ने प्रतिक्रिया में भी कहा था।लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने उन्हें साफ बचा दिया है।
नगर पालिका परिषद द्वारा सांची रोड पर ऑक्सीजन पार्क बनाया गया है, उसी के पास स्वच्छता चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है। जहां फूड जोन बनाने के लिए टीनशेड लगाया जा रहा है, इसी शेड के बीच आ रहे एक नीम के हरे पेड़ को काटकर नष्ट कर दिया। साथ ही पार्क की बाउंड्रीवॉल के बीच आ रहे एक पेड़ को भी काटकर गिरा दिया। लोगों को कहना है कि नगर पालिका चाहती तो इन पेड़ों को बचाकर भी निर्माण किया जा सकता था। शहर में ऐसी कई सड़कें नपा ने बनाई हैं।जिनके बीच बिजली के खंभे खड़े हैं, कहीं चबूतरा को बचाने सड़क को टेढ़ा कर दिया है, लेकिन शेड और बाउंड्रीवाल को बचा दिया गया है।
Next Story