- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Navkar Social Group ने...
मध्य प्रदेश
Navkar Social Group ने किया वर्षीतप आराधको का बहुमान, अजीत काठेड परिवार बने इस कार्यक्रम के लाभार्थी
Gulabi Jagat
30 April 2025 11:53 PM IST
x
Nagda: नवकार सोश्यल ग्रुप के तत्वावधान में जैन समाज के धर्मावलम्बियो में चल रहे वर्षीतप आराधको का बहुमान एवं चौबीसी का आयोजन सोमवार रात्रि 8.15 बजे जवाहर मार्ग स्थित महावीर भवन पर किया गया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा ने बताया कि मोनिका संघवी, रीना कोठारी एवं हर्षिता राठोड के द्वारा श्री नवकार महामंत्र से अनुमोदनार्थ कार्यक्रम का शुभारम्भ करा वही दुसरी और सोनम कोलन के द्वारा अनुमोदना गीत सुनाकर आयोजन को सुन्दरता प्रदान करने मे अपनी अहम भुमिका निभाई ग्रुप अध्यक्ष प्रथम काठेड,समाजसेवी प्रकाश चन्द्र जेन सावेर वाले एव ग्रुप सदस्य शरद जैन के द्वारा कार्यक्रम मे उदबोधन दिया गया। अन्तिमा संधवी के द्वारा अनुमोदना गीत सुनाकार कार्यक्रम मे छटा बिखेरी। तपस्वियो के बहुमान के अवसर पर जयजयकारो से हाल गुंजाइनमान हो गया। तपस्वी संगीता सकलेचा, संगीता दलाल, मुन्नी बेन छोरिया, प्रतीभा बुरड, बिन्दु काठेड, मोहन बाईजी कोठारी का बहुमान लाभार्थी परिवार समाजसेवी अजीतकुमार ,सिद्धार्थ एव सुनीता काठेड परिवार के कर कमलो द्वारा किया गया जेएसजी अध्यक्ष धर्मेन्द्र बम द्वारा अनुमोदना गीत सुनाकर समां बांधा। ग्रुप द्वारा लाभार्थी परिवार काठेड का शाल माला राजस्थानी पगड़ी पहनाकर बहुमान कर अनुमोदना की।
इस अवसर पर लाभार्थी काठेड परिवार के द्वारा उत्कृष्ठ सेवा कार्य हेतु शरद जैन, अमित बम, राजा कर्नावट, मनीष चपलोत, कुशल भंसाली सदस्यो का स्वागत कर परिवार अभिभूत हुआ। आयोजन मे श्रेणीक बम, नितीन बुड़ावनवाला, प्रकाश चपलोत, सन्तोष नाहटा, रवि संधवी, कमल जैन सहारा सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन पर चन्दमल संघवी द्वारा मांगलिक फरमाकर कार्यक्रम को शिखर पर पहुचाया। अमित बम द्वारा शानदार शब्दो के माध्यम से आभार व्यक्त किया गया। पुरे कार्यक्रम के अन्तगर्त 200 से अधिक उपस्थित मातृशक्ति द्वारा चोवीसी अनुमोदना गीत गाकर तपस्वीयो के गुणगान करे।
कार्यक्रम समापन के बाद लाभार्थी परिवार के द्वारा प्रभावना दी गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश सकलेचा एव श्रेणिक बम ने किया
Next Story





