मध्य प्रदेश

नौतपा शनिवार से शुरू, 47 डिग्री तक जा सकता है तापमान का पारा

Gulabi Jagat
25 May 2024 11:02 AM GMT
नौतपा शनिवार से शुरू, 47 डिग्री तक जा सकता है तापमान का पारा
x
रायसेन। नौतपा 25 मई शनिवार से शुरू हुए।4 साल से नौतपा ज्यादा नहीं तप रहे, लेकिन इस बार नौतपा में साल 2018 की तरह भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वजह राजस्थान से गर्म हवा अंचल की ओर आ रही हैं। इससे वातावरण में नमी भी कम है। जो पश्चिमी विक्षोभ बन रहे हैं वह कमजोर हैं। बंगाल की खाड़ी व इससे लगे हुए क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिससे यह सिस्टम नमी खींचेगा इससे गर्म हवा आएंगी। इस बार नौतपा के शुरुआती 4 दिन यानी 26 से 28 मई के बीच रायसेन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। अभी तक रायसेन का अधिकतम तापमान इस सीजन में शुक्रवार को 46.6 डिग्री तक दर्ज हो चुका है। वहीं नौतपा आरंभ होने के पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 44.2 और न्यूनतम 29.6 डिग्री दर्ज किया गया।शहर के सागर भोपाल तिराहे पर शनिवार को दोपहर 1से2 बजे के बीच सन्नाटा पसरा नजर आया।
मौसम विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार जब नौतपा ज्यादा गर्म रहे तो मानसून सीजन में अंचल में बारिश भी अच्छी हुई। 10 साल के दौरान सबसे ज्यादा नौतपा 2018 में गर्म रहे। इसके पहले 2017 में काफी गर्म रहे। वर्ष 2018 में मानसून सीजन में रायसेन में सामान्य से 10 से 12 फीसदी बारिश ज्यादा दर्ज की गई थी। वहीं 2017 में भी सामान्य से बारिश दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा कोई साइंटिफिक रीजन नहीं होता कि नौतपा ज्यादा गर्म रहेंगे तो बारिश ज्यादा होगी। यह महज इत्तिफाक है।
बूंदाबांदी के आसार भी
मौसम विज्ञान केंद्र रायसेन के वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर ने बताया कि नौतपों के दौरान तापमान का पारा ऊपर नीचे झूलेगा।बूंदाबांदी के आसार भी बन सकते हैं।
नौतपा शनिवार से शुरू 47 डिग्री तक जा सकता है तापमान का पारा
10 साल में नौतपा में कब, कितने दिन 44 से ऊपर गया पारा .......
साल। दिन तारीख अधिकतम
2014 03 30 मई 45.5
2015 02 27 मई 44.2
2017 04 28 मई 46.5
2018 05 31 मई 46.8
2019 04 31 मई 45.2
2020 01 26 मई 45.2
2021 01 28 मई 42.2
2022 04 30 मई 44.0
2023 00 02 जून 39.0
स्रोत- मौसम विभाग रायसेन से मिली जानकारी के अनुसार है।
10 साल में 2018 में नौतपा सबसे ज्यादा तपा, पारा 46.8 तक दर्ज हुआ
Next Story