मध्य प्रदेश

Narsinghpur: भीषण सड़क हादसा, बस को डंपर ने मारी टक्कर, 10 लोग घायल

Sarita
11 Jun 2025 11:26 AM IST
Narsinghpur: भीषण सड़क हादसा, बस को डंपर ने मारी टक्कर, 10 लोग घायल
x
Narsinghpur नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सुआताला इलाके में एक डंपर ने बस को टक्कर मार दी. बस NH-45 पर सारसला गांव के पास यात्रियों को उतार रही थी. अचानक पीछे से एक डंपर ने बस को टक्कर मार दी. इस हादसे में बस में सवार 10 लोग घायल हो गए. यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ. बस पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई|
यात्री सीटों से गिर गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोसरा भेजा. यहां से गंभीर रूप से घायलों को नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. सूचना पर सुआताला पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर लिया. यह बस जबलपुर से इंदौर जा रही थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|
Next Story