मध्य प्रदेश

Nagda: हनुमंत कथा के आरती का लाभ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट को मिला

Gulabi Jagat
8 July 2024 3:18 PM GMT
Nagda: हनुमंत कथा के आरती का लाभ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट को मिला
x
Nagda नागदा: हनुमंत कथा के आरती का लाभ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट को मिला। नागदा जंक्शन नगर में शेषशायी विष्णु मन्दिर बिरला ग्राम में चल रही तीन दीन की हनुमंत कथा के समापन समारोह में शामिल मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की टीम द्वारा दोनों समय की आरती का लाभ मिला आरती के दौरान विश्व विख्यात आचार्य कौशिक जी महाराज द्वारा अंतिम दिन नागदा नगर की जनता के बीच हनुमंत कथा का सुंदर वर्णन किया गया। कथा वाचन के दौरान कौशिक जी महाराज द्वारा जीवदया प्रेमी जैन रत्न अवार्ड्स से सम्मानित जीवन लाल जैन चाय वाले के जीवन पर आधारित बेब सीरीज,, नमस्ते जिन्दगी फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया गया। विमोचन के दौरान भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों के पदाधिकारी शामिल थे।
कथा के अंतिम दिन नागदा सीएसपी बृजेश जी श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी ने भी कथा का लाभ लिया इसके अलावा ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड से यूनिट हेड अशोक जी गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू गुप्ता एवं सुधीर सिंह जी,अजय जी महेश्वरी ने भी कथा का लाभ लिया तीनो दिन की कथा में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुनील सिंह जी यादव,संस्थापक मालती यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिंकी रणजीत सिंह राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव सिंह जी राष्ट्रीय महामंत्री सुनील विक्रम सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष से मनीष गुप्ता प्रदेश कोऑर्डिनेटर ल जी सेठिया प्रदेश महामंत्री से सोहन जी वर्मा उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश जी विश्वकर्मा उज्जैन जिला संगठन मंत्री शिखा गुप्ता उज्जैन जिला शिक्षा मंत्री प्रीति खंडेलवाल, नागदा तहसील अध्यक्ष जीवन लाल जी जैन चाय वाले सीहोर नगर अध्यक्ष राकेश जी वर्मा सीहोर जिला मंत्री डीपी वर्मा प्रदेश विधि प्रभारी माधुरी रघुवंशी, उज्जैन जिला सक्रिय सदस्य मनोज सांवरिया संतोष सांवरिया, मौजूद रहे पोस्टर विमोचन के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे, परमपूज्य गुरुदेव की हनुमंत कथा में गो माता की सेवा के लिए 31000 रु. की राशि एकत्रित कर गुरुदेव को दी गई।
Next Story