- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Murder: पोतों ने मिलकर...
मध्य प्रदेश
Murder: पोतों ने मिलकर की बुजुर्ग दादा की हत्या, गिरफ्तार
Sanjna Verma
31 Aug 2024 3:34 PM IST

x
उज्जैन Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में दो पोतों ने मिलकर अपने बुजुर्ग दादा की हत्या कर दी, इसके बाद दोनों आरोपी घर में रखा कैश और जेवरात लेकर भाग गए, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर Post Mortem के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी, मृतक की पहचान मोहनलाल शर्मा के रूप में हुई मोहनलाल शर्मा महाकाल थाना क्षेत्र में राम द्वारा धर्मशाला के पास रहते थे और यहां पर कई सालों से दुकान चलाते थे।
पुलिस ने मौके पर FSL की टीम को भी बुला लिया और बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। बाद में इस घटना का खुलासा हो गया राजस्थान पुलिस ने एक मामले में उज्जैन के रहने वाले दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से जेवरात मिले।
Tagsउज्जैनपोतोंबुजुर्ग दादाहत्यागिरफ्तारUjjaingrandsonselderly grandfathermurderarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





