मध्य प्रदेश

नगर निगम ने रक्षा बंधन पर बहनों को दिया तोहफा, सिटी बस में मिलेगी निशुक्ल यात्रा

Renuka Sahu
11 Aug 2022 4:56 AM GMT
Municipal Corporation gave gifts to sisters on Raksha Bandhan, city bus will get free travel
x

फाइल फोटो 

रक्षा बंधन के पावन त्योहार के दिन राजधानी भोपाल में नगर निगम ने शहर की बहनों को बड़ी सौगात दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रक्षा बंधन के पावन त्योहार के दिन राजधानी भोपाल में नगर निगम ने शहर की बहनों को बड़ी सौगात दी है। गुरुवार यानी रक्षा बंधन के दिन भोपाल की सिटी बस में महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क यात्रा रहेंगी। साथ ही इसके इंदौर में भी सिटी बस में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा।

दरअसल नगर निगम भोपाल आयुक्त ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। आयुक्त ने भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड अंतर्गत समस्थ बस ऑपरेटर्स को निर्देशित किया है कि रक्षाबंधन त्यौहार के दिन नगरीय बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को नि:शुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराएं। यह सेवा गुरुवार को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक महिलाओं और युवतियों के लिए रहेगी।
दरअसल सिटी बसों में रोजाना लगभग 1 या 2 लाख से ज्यादा यात्री यात्रा करते है। बसों में 7 रुपए से लेकर 42 रुपए तक का किराया है। वहीं अगर यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा होती हौ तब महिलाएं कॉल सेंटर नंबर 9752399966 पर संपर्क कर सकती हैं।
साथ ही इसके इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की बहनों को तोहफा देते हुए राखी पर एआइसीटीसीएल के अन्तर्गत संचालित होने वाली सिटी बस, आई बस और इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त में सफर करने की घोषणा की।
इंदौर महापौर ने कहा कि शहर में सुरक्षा का भाव इंदौर की हर बहन को मिले इसलिए शहर के हर स्थान पर कैमरा लगे, उसके लिए पहली एमआईसी में कैमरा का नेटवर्क बढ़ाने, रहवासी क्षेत्रों में, कमर्शियल बिल्डिंग में कैमरा लगाने का बाइलॉज बनाएंगे।
वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 'रक्षाबंधन गिफ्ट' का ऐलान कर दिया है। रक्षाबंधन को लेकर यूपी रोडवेज की सभी बसों में आज यानी 10 अगस्त की आधी रात से 12 अगस्त की आधी रात तक बहनों के लिए मुफ्त सफर करने की व्यवस्था लागू रहेगी। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इसका ऐलान किया है।
Next Story