- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp Weather : तापमान...
मध्य प्रदेश
Mp Weather : तापमान में गिरावट, 1 अप्रैल से ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट
Sarita
30 March 2025 7:46 AM IST

x
MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां पहले लोग भीषण गर्मी से परेशान हो रहे थे. वहीं पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट आई है. अप्रैल के पहले सप्ताह में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी का अलर्ट है. 1 और 2 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल संभाग समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है. कुछ जिलों में ओले गिर सकते हैं और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है. 30 मार्च को दिन और रात के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर में दिन का तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. रात में भी तापमान कम रहेगा
हालांकि अप्रैल की शुरुआत में बारिश और ओले पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन उसके बाद भी लू का असर रह सकता है। मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने की ज्यादा संभावना है, जिसमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आमतौर पर दिन का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा या सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा हो तो उसे लू माना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल-मई में लू का असर ज्यादा रह सकता है। इसके चलते 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।
3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
31 मार्च: सोमवार को दिन में मौसम का मिजाज बदलेगा। दिन में धूप निकलेगी लेकिन तेज गर्मी की संभावना नहीं है।
1 अप्रैल: हरदा, खंडवा, बुरहानपुर में ओले गिर सकते हैं। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगोन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
2 अप्रैल: बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर और देवास में आंधी और बिजली गिरने की स्थिति हो सकती है।
TagsMpWeatherतापमानगिरावटMPTemperaturedropजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





