मध्य प्रदेश

MP Weather : आज भी जारी रहेगा तूफान और बारिश का दौर,4 दिन तक बदला रहेगा मौसम

Sarita
25 May 2025 7:54 AM IST
MP Weather :  आज भी जारी रहेगा तूफान और बारिश का दौर,4 दिन तक बदला रहेगा मौसम
x
MP Weather: मध्य प्रदेश में कई सिस्टम सक्रिय होने से मई महीने में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है. नौतपा रविवार यानी आज से शुरू हो रहा है, लेकिन इस बार नौतपा में भी बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 28 मई तक मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. रविवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत 40 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है|
आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इससे पहले शनिवार को कई जिलों में मौसम बदला. मध्य प्रदेश में इस महीने में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब किसी न किसी जिले में बारिश न हुई हो. आज से नौतपा शुरू हो जाएगा, जो 2 जून तक रहेगा. मई महीने में पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का असर रहता है. वहीं नौतपा में भीषण गर्मी पड़ती है. इस बार अब तक आंधी और बारिश का ही मौसम रहा है. नौतपा के शुरुआती दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा|
Next Story