- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Weather: भीषण गर्मी...
मध्य प्रदेश
MP Weather: भीषण गर्मी का असर, 44.6 डिग्री दर्ज हुआ तापमान
Sarita
22 April 2025 10:25 AM IST

x
MP Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। कई जिलों में तापमान बढ़ने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को भी प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के 9 जिलों में लू चल सकती है। इनमें अलीराजपुर, बड़वानी, शिवपुरी, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। भोपाल, उज्जैन, सागर और जबलपुर संभाग भी गर्मी से प्रभावित रहेंगे। यहां भी लू जैसे हालात रहेंगे। इससे पहले सोमवार को सीधी में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक गर्म हवाओं के चलते पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश के 27 शहरों में पारा 40 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। सतना में 43.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 43.5 डिग्री, नौगांव में 43.2 डिग्री, रीवा में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दमोह, मंडला, शिवपुरी, उमरिया, मलाजखंड, सागर, खरगोन, खजुराहो, सिवनी, नरसिंहपुर, गुना, रतलाम, नर्मदापुरम, रायसेन, खंडवा, बैतूल, धार और छिंदवाड़ा में भी तेज गर्मी रही। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 41.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबलपुर में 40.7 डिग्री, भोपाल में 40.1 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री और इंदौर में 39.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार से 10 से ज्यादा जिलों में लू चलने का अलर्ट है।
तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से यानी इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में अब तक भीषण गर्मी का असर रहा है, लेकिन अब पूर्वी हिस्से यानी सागर, सिंगरौली, रीवा, सीधी जैसे शहरों में गर्मी का असर बढ़ गया है।
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
22 अप्रैल: नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सीधी में लू चलने का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के अन्य जिलों में भी भीषण गर्मी रहेगी।
23 अप्रैल: भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा। रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, श्योपुर, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सीधी में लू चल सकती है।
24 अप्रैल: श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सीधी में लू चल सकती है। अन्य जिलों में भी भीषण गर्मी पड़ेगी|
TagsMPWeatherगर्मी44.6 डिग्रीतापमानMPheat44.6 degreestemperatureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





