- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सांसद खेल महोत्सव की...
मध्य प्रदेश
सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत, 36860 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर
Gulabi Jagat
10 Nov 2025 8:57 PM IST
x
रायसेन। विदिशा रायसेन लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 30 अक्टूबर से हो चुकी है।इस कार्यक्रम की जानकारी देते केंद्रीय कृषि मंत्री व सांसद शिवराज सिंह चौहान,रायसेन बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने दी।
विजेताओं के तय पुरस्कार...…
विधानसभा स्तर पर
प्रथम पुरस्कार - 1.50 लाख रुपए
द्वितीय पुरस्कार - 1 लाख रुपए
तृतीय पुरस्कार - 50 हजार रुपए
संसदीय स्तर पर....
प्रथम पुरस्कार - 2.50 लाख रुपए
द्वितीय पुरस्कार - 2 लाख रुपए
तृतीय पुरस्कार - 1.50 लाख रुपए
प्रतियोगिताओं की यह तय हुई तिथियां
2 से लेकर 19 नवंबर तक ग्राम पंचायत व नगरीय स्तर पर
20 से लेकर 30 नवंबर तक मंडल स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
5 से लेकर 12 दिसंबर तक विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं होगीं।
15 से 25 दिसंबर तक संसदीय स्तर की फाइनल प्रतियोगिताएं होंगी।
खिलाड़ियों का पंजीयन....
विधानसभा पंजीयन
भोजपुर -3327
सांची - 3422
सिलवानी - 4407
बुधनी- 6718
इछावर- 5599
खातेगांव- 5674
गंजबासौदा- 2061
विदिशा- 5652
कुल 36860
–------------
खेल परिसर का किया अवलोकन
सांसद ने खेल महोत्सव के आयोजन की तैयारी का अवलोकन करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत,भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा टीम के साथ खेल परिसर में भी पहुंचे। वहां उन्होंने स्टेडियम में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल के आयोजन और खिलाड़ियों की सुविधाओं के मद्देनजर सभी तैयारी अधिकतम दो दिनों में पूरी हो जानी चाहिए।
प्रमुख खेल....
ग्राम पंचायत व नगरीय स्तर पर रस्साकसी, नींबू दौड़ व म्यूजिकल चेयर व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
विदिशा में फुटबाल, खातेगांव में कुश्ती, इछावर में खो-खो व मंडीदीप में हॉकी प्रतियोगिता होगी।टेनिस बॉल क्रिकेट व कबड्डी प्रतियोगिता मंडल, विधानसभा व संसदीय स्तर पर कराई जाएगी।सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के दौरान गत एक नवंबर से 8 विधानसभा क्षेत्रों के 965 ग्राम पंचायतों,19 नगरपालिका, नगर परिषदों,48 भाजपा मंडल क्षेत्रों विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं।उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया फिट इंडिया से प्रेरणा लेकर युवाओं और खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इनखेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।इसका मकसद हर गांव, कस्बों से खेल प्रतिभा को खोजना,हर युवा कोखेल का अवसर देना।फिट भारत, नशामुक्त भारत,खेलमय भारत का संदेश घर घर पहुंचाना है।इससे खेल भावना का संदेश एकता अखंडता भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा।इसमें स्थानीय खिलाड़ी युवा वर्ग सभी वर्गों के लोग भी शामिल हो रहे हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारसांसद खेल महोत्सवखेलों का शुभारंभमनसुख मांडवियाकपिल देवखिलाड़ीजिला
Next Story





