- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP : 4 जिलों में रेड...
मध्य प्रदेश
MP : 4 जिलों में रेड अलर्ट, 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Dolly
23 Jun 2025 8:13 AM IST

x
Madhya Pradesh मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। उत्तरी मध्य प्रदेश में कई क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो रही है। अगले 4 दिन तक बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है।
रविवार को पूरे प्रदेश में बारिश हुई। वहीं, सोमवार को उज्जैन में रेड, इंदौर-देवास में ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार उज्जैन समेत 4 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। नीमच, मंदसौर, इंदौर और देवास में ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रतलाम, सीहोर, नर्मदापुरम, विदिशा और सागर में भी भारी बारिश की संभावना है। भोपाल समेत अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा
रविवार को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, टीकमगढ़ में 2 इंच बारिश हुई। मंडला में डेढ़ इंच, नर्मदापुरम में 1.4, ग्वालियर में 1 इंच, भोपाल-रायसेन में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। बालाघाट के मलाजखंड में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं, रतलाम, पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई। बैतूल, धार, इंदौर, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, निवाड़ी, सागर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) गुजर रहा है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की एक्टिविटी भी है। ये सिस्टम काफी स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। अगले चार दिन तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम और रीवा संभाग में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।
Tagsजिलोंरेडअलर्टबारिशचेतावनीdistrictsredalertrainwarningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





