- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: कार में...

x
MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक युवक की गाड़ी में तोड़फोड़ करने से रोकने पर हत्या कर दी गई। आरोपी उसके भाई की गाड़ी में तोड़फोड़ कर रहे थे। मृतक के भाई ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। छोटे भाई ने बचाने की कोशिश की तो उसकी भी हत्या कर दी। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार देर रात की है। एसीपी ऋचा जैन ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कमल के घर के बाहर शोर सुनकर कमल का बड़ा भाई ओम प्रकाश बाहर आया और हंगामा कर रहे युवकों को समझाया। इस पर आरोपी उससे बहस करने लगे। इसी बात पर ओम प्रकाश और आरोपियों के बीच विवाद शुरू हो गया। शोर सुनकर कमल घर से बाहर आया और अपना बचाव करने लगा। तभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से तीन वार किए। एक वार उसके सिर, दूसरा पेट और एक हाथ पर लगा।
आरोपी चाकू लहराते हुए भाग गए। ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी युवराज लोधी और करण लोधी पास की कॉलोनी के रहने वाले हैं। दोनों शराब के नशे में प्रीत नगर पहुंचे और बाइक में तोड़फोड़ करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
TagsMPतोड़फोड़रोकनेयुवकहत्याMPvandalismstoppingyouthmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





