मध्य प्रदेश

MP News: धारदार हथियार से सिर पर वार कर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
6 Aug 2025 7:31 AM IST
MP News: धारदार हथियार से सिर पर वार कर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
MP News: कुड़ीला थाना अंतर्गत चंद्रपुरा गांव में बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना अगले दिन पुलिस को दी गई। मंगलवार दोपहर पुलिस मौके पर पहुंची तो राजकुमार कुशवाह का शव घर के अंदर पड़ा मिला। आसपास काफी खून फैला हुआ था। पुलिस का कहना है कि घटना रात में हुई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर वार कर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार कुशवाह (35) की सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक घर में अकेला रहता था। उसके परिवार के सदस्य दिल्ली में काम करते हैं। उसकी एक बहन जो उसके साथ रहती थी, यूट्यूबर है। पुलिस के अनुसार, राजकुमार कुशवाह उसे परेशान करता था। वह करीब चार दिन पहले गांव छोड़कर चली गई थी। पुलिस को दोपहर में सूचना मिली, क्योंकि मृतक घर में अकेला रहता था। सुबह 12 बजे तक जब घर का गेट नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा कार्यवाही की। पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर भेज दिया गया।
Next Story