मध्य प्रदेश

MP News: निगम कर्मचारी के सामने छोटे भाई की चाकू घोंपकर हत्या

Sarita
26 Jun 2025 12:53 PM IST
MP News: निगम कर्मचारी के सामने छोटे भाई की चाकू घोंपकर हत्या
x
MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के कोलार थाना क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारी के छोटे भाई की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है, यह घटना एक रेस्टोरेंट के पास हुई। बताया जा रहा है कि नगर निगम कर्मचारी सूरज और उसके दोस्तों का रेस्टोरेंट में कुछ युवकों से विवाद हो गया था।
बात बढ़ी तो सूरज ने आकाश को बुला लिया, दूसरे पक्ष के दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। चाकूबाजी में आकाश और दूसरे गुट का एक युवक घायल हो गया, आकाश को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, दूसरे पक्ष के युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने अवध राठौर, तरुण कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है, सूचना पर कोलार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।
Next Story