- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: छोटे भाई ने...
मध्य प्रदेश
MP News: छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू घोंपकर कर दी हत्या
Sarita
24 April 2025 11:40 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के पिपरिया जिले की पुरानी बस्ती में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मृतक का नाम दीनदयाल केवट है, सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, बताया जा रहा है कि महेश केवट अपनी मां को गाली दे रहा था, बड़े भाई दीनदयाल ने उसे ऐसा करने से रोका. इसके बाद दोनों भाई आपस में झगड़ पड़े और एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया|
महेश ने दीनदयाल को चाकू घोंपकर घायल कर दिया, दीनदयाल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के भतीजे विजय का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और अक्सर परिवार में झगड़ा करता रहता है. महेश बेरोजगार और अविवाहित है, घटना के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है|
TagsMPछोटे भाईबड़े भाईहत्या MPYounger brotherElder brotherMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





