- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पिता की...
मध्य प्रदेश
MP News: पिता की लाइसेंसी बंदूक से युवक ने खुद को मारी गोली ,मौत
Sarita
26 March 2025 11:31 AM IST

x
MP News: शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम बारीगांव में मंगलवार देर रात एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक के शव के पास चाकू भी पड़ा था, जबकि कमरे में खून फैला हुआ था। सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि ग्राम बारीगांव निवासी देवेंद्र (पिता धनसिंह गुर्जर) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेज दिया गया है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
टीआई रावत ने बताया कि देवेंद्र शराब का आदी था और घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। परिजनों के मुताबिक युवक देर रात घर पहुंचा और सीधे अपने कमरे में चला गया। दरवाजा बंद कर बोला- आज मेरी आखिरी रात है कमरे में जाते ही देवेंद्र ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने अपनी मां को फोन कर कहा, आज मेरी आखिरी रात है। घबराई मां ने उसे समझाने का प्रयास किया और दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मां ने अपने पति धन सिंह को सूचना दी। पिता ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामला बिगड़ता देख उसने पास में रहने वाले अपने साले को भी फोन कर दिया।
परिवार के लोग दरवाजा खोलने की गुहार लगाते रहे, लेकिन तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर देवेंद्र खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर पर गोली लगने का गहरा घाव था और पास में ही 12 बोर की बंदूक पड़ी थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंदूक जब्त कर ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। युवक का मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान भी जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। टीआई रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी।
TagsMPबंदूकयुवकखुदगोलीमौत MPgunyoung manhimselfshotdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





