- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: युवक ने ...

x
MP News: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शहर के एक ज्वेलर और उसकी पत्नी अपने घर में एक तीसरे व्यक्ति के साथ मृत पाए गए. पैसे के लेनदेन को लेकर एक व्यापारी ने जौहरी के घर में घुसकर उसकी और उससे पत्नी की चाकू से माकर हत्या कर दी. बाद में व्यापारी ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना उस समय हुई, जब ज्वेलर और उसकी पत्नी 2025 की विदाई और नए साल 2026 के स्वागत की तैयारी कर रहे थे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|
पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में पता चला घटना पैसों के लेनदेन को लेकर हुई. यह घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की है. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि राजस्थान के निंबाहेड़ा निवासी व्यापारी विकास सोनी ने पैसों से लेनदेन को लेकर ज्वेलर दिलीप जैन और उसकी पत्नी रेखा की चाकू से मारकर हत्या कर दी और बाद में विकास ने खुद को गोली मार ली|
पुलिस ने बताया कि विकास राजस्थान से स्कूटर पर मंदसौर आया था. एसपी ने बताया कि स्कूटर को जब्त कर लिया गया है. साथ ही उस कमरे को भी सील कर दिया गया है, जहां से तीनों का शव बरामद किया गया था. पुलिस के अनुसार घटना के पहले तीनों में जमाकर विवाद भी हुआ था. पीड़ित परिवार से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने एक पिस्टल और एख चाकू भी बरामद किए हैं. तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया|
पुलिस के मुताबिक घटना दिलीप जैन के सोने के कारोबार से जुड़े एक बड़े फाइनेंशियल विवाद की वजह से हुई थी. एसपी ने बताया कि घटना की जांच सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर की जा रही है|
TagsMPयुवकदंपतिमर्डरyoung mancouplemurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





