- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पुरानी रंजिश...
मध्य प्रदेश
MP News: पुरानी रंजिश के चलते शादी समारोह में युवक की हत्या, फैली सनसनी
Sarita
25 April 2025 8:12 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के भीमपुरा स्थित भीमपुरा में गुरुवार को शादी समारोह के दौरान एक युवक की हत्या से इलाके में तनाव व्याप्त है. पुलिस ने उज्जैन से दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है. घटना में शुजालपुर सिटी निवासी 25 वर्षीय तौसीफ उर्फ गोल्डन की मौत हो गई. मृतक की हत्या उज्जैन के 5 नंबर नाका निवासी दो सगे भाइयों आसिफ और तौसीफ ने की थी. जानकारी के अनुसार घटना शुजालपुर के भीमपुरा क्षेत्र में ग्राम उचावद निवासी समरू लाला की दो बेटियों के विवाह समारोह के दौरान हुई|
इससे पहले करीब डेढ़ साल पहले भी उज्जैन में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था. उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने गुरुवार को मृतक की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया. घटना के बाद शुजालपुर सिटी थाने और सिविल अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शुजालपुर मंडी सिविल अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है|
TagsMPशादीयुवकहत्यासनसनीMPweddingyoung manmurdersensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





