- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: युवक ने जहर...
मध्य प्रदेश
MP News: युवक ने जहर पीकर दी दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
22 Feb 2025 9:12 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के बघाना उपनगर के पास जयसिंहपुरा गांव में गुरुवार रात एक युवक ने कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम रितिक पुत्र प्रकाश है। मृतक फर्नीचर का काम करता था और अपने दादा-दादी के साथ रहता था। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि रितिक ने आत्महत्या की है, क्योंकि उसका न तो किसी से कोई विवाद था और न ही उसने किसी को परेशान होने की बात बताई थी।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, बघाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। युवक के फोन की कॉल डिटेल भी चेक की जा रही है।
TagsMPयुवकजहरमौतजांचपुलिसMPyoung manpoisondeathinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





