मध्य प्रदेश

MP News: मछलियों को खाना खिलाते समय हुए हादसे में युवक की मौत

Sarita
6 Sept 2025 8:49 AM IST
MP News: मछलियों को खाना खिलाते समय हुए हादसे में युवक की मौत
x
MP News: नीमच जिले के रामपुरा स्थित बड़ा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ तालाब में मछलियों को दाना डालने गया था, लेकिन फिसलकर गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। गोताखोरों की तीन टीमों द्वारा तलाशी के बाद शाम करीब 7 बजे शव बाहर निकाला गया। जिले के रामपुरा स्थित दुर्गा सागर बांध में रोजाना कई लोग मछलियों को दाना डालने पहुंचते हैं। शुक्रवार दोपहर रामपुरा बस स्टैंड निवासी टेरेंस उर्फ ​​धीरज पुत्र नीरज लोहार उम्र 20 साल अपने दोस्तों के साथ तालाब पर पहुंचा, मछलियों को दाना डालते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।
घटना शाम करीब चार बजे हुई, जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे तालाब की ओर दौड़े। पुलिस ने एसडीआरएफ और होगार्ड की टीमों को बुलाया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ। रामपुरा थाना प्रभारी विजय सागरिया ने बताया कि युवक दोस्तों के साथ गया था, लेकिन तैरना नहीं जानता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल मामला दर्ज किया जा रहा है।
Next Story