- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बाघ के हमले...
मध्य प्रदेश
MP News: बाघ के हमले से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
Sarita
21 Jun 2025 7:19 AM IST

x
MP News: सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के बामनथड़ी गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। बाघ के हमले में 17 वर्षीय युवक सुमित परते की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है, जब सुमित जंगल से सटे अपने बगीचे में खेती का काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जब लोग दौड़े तो बाघ मौके से भाग गया। ग्रामीण सुमित को तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
गुस्साए लोगों ने एनएच-44 जाम किया घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शाम छह बजे नेशनल हाईवे 44 (NH-44) जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिले और क्षेत्र में बाघ की बढ़ती गतिविधियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। शाम करीब 6:45 बजे राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह टेकाम ने बताया कि मृतक सुमित परते के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और वन विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
Next Story





