- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News:अनियंत्रित...

x
MP News: राष्ट्रीय राजमार्ग-43, जो उमरिया जिले से होकर शहडोल की ओर जाता है, अब विकास मार्ग कम और जानलेवा रास्ता अधिक बनता जा रहा है। मंगलवार देर रात इस मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में शहडोल निवासी अमित कोरी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पाली थाना क्षेत्र में हुआ, जहां सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमित कोरी पाली से शहडोल की ओर जा रहे थे। मार्ग में कई जगह गहरे गड्ढे हैं, जिससे उनकी बाइक असंतुलित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अमित की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
TagsvMPट्रकचपेटयुवकमौतMPtruckhityoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





