मध्य प्रदेश

MP News: करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने दुकान मालिक पर लगाया आरोप

Sarita
21 Jan 2025 7:40 AM IST
MP News:  करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने दुकान मालिक पर लगाया आरोप
x
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कोतवाली क्षेत्र के गुलशन नगर में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में परिजनों ने दुकान मालिक पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है. जिला अस्पताल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी रफीक (18) पुत्र साद की करंट लगने से मौत हो गई|
मृतक के परिजनों ने बताया कि साद पिछले 3 साल से गुलशन नगर में एक फुटवियर की दुकान पर काम कर रहा था. सोमवार को दुकान मालिक ने उसे बिजली के तार जोड़ने के लिए कहा, जिससे उसे जोरदार झटका लग गया. परिजनों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि साद बिजली का कोई काम नहीं जानता था, दुकानदार उससे कोई काम नहीं कराना चाहता था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
Next Story