मध्य प्रदेश

MP News: मोबाइल पर परिजनों से बात करते हुए युवक ने की आत्महत्या

Sarita
21 Feb 2025 11:54 AM IST
MP News: मोबाइल पर परिजनों से बात करते हुए युवक ने की आत्महत्या
x
MP News: सागर जिले के खुरई में खिमलासा रेलवे फाटक के पास एक युवक ने मोबाइल पर परिजनों से बात करते हुए ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक दुकान बंद करके आत्महत्या करने गया था।खुरई में खिमलासा रेलवे फाटक के पास बीती रात करीब 10 बजे एक युवक ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक शरद पुत्र मुन्नालाल विश्वकर्मा राहतगढ़ रोड स्थित 'खुरई चौराहा' पर पान की दुकान चलाता था। बुधवार देर रात तक जब वह दुकान से घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे फोन किया। उसने बताया कि वह स्टेशन पर है। उसकी बातों से वह थोड़ा परेशान लग रहा था, तो परिजनों ने उससे पूछा कि कहां है। उसने बताया कि वह स्टेशन पर है।
परिजनों और पड़ोसियों ने मोबाइल पर बात करते हुए उसकी तलाश की। जब तक सभी लोग स्टेशन पहुंचे, उसने खिमलासा रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मोबाइल में ट्रेन की टक्कर की आवाज भी साफ सुनाई दे रही थी। आत्महत्या करने से पहले उसने परिवार वालों का ख्याल रखने की बात भी कही थी। मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था, लेकिन पिता के बाद वह ही पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने खुरई अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर मामला जांच में लिया है।
Next Story