- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: युवक को जिंदा...
मध्य प्रदेश
MP News: युवक को जिंदा जलाकर मार डाला, जानिए पूरा मामला
Sarita
13 March 2025 12:04 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के मैहर के रिगरा गांव में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. विकास तिवारी नाम के युवक पर कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. दो दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद आखिरकार विकास तिवारी ने दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी और टालमटोल कर रही थी. लेकिन जब पीड़ित परिवार के समर्थन में वरिष्ठ समाजसेवी महेश तिवारी और ब्राह्मण संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे पहुंचे तो पुलिस ने तत्परता दिखाई|
घटना के संबंध में मृतक ने अर्ध मृत अवस्था में जिन लोगों के नाम बताए हैं उनमें मुख्य रूप से मुकेश पटेल और अन्य शामिल हैं. ग्रामीणों के मुताबिक गांव में इन लोगों का खौफ है और पुलिस भी इनके इशारे पर काम करती है. इसी वजह से पीड़ित परिवार कुछ भी खुलकर नहीं बोल पा रहा था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब देखना यह है कि दोषियों की गिरफ्तारी कब होती है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या नहीं|
TagsMPयुवकजलाकरमामला MPyoung manburnt alivecaseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





