- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: ट्रेन की चपेट...
मध्य प्रदेश
MP News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत, आत्महत्या या हादसा
Sarita
24 March 2025 12:17 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत की खबर से सनसनी फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। दरअसल हादसा कुठला थाना क्षेत्र के नयागांव इलाके का है, जहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत हो गई। युवक-युवती कौन हैं और कहां से आए थे, यह किसी को नहीं पता।
यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने आत्महत्या की या किसी हादसे का शिकार हुए। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने आत्महत्या की होगी। चर्चा यह भी है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हो सकते हैं। घटना के बाद दोनों के शवों के ऊपर से कई मालगाड़ियां गुजर गईं। फिलहाल जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
TagsMPट्रेनचपेटयुवक-युवतीमौतआत्महत्याहादसा MPtrainhityoung man and womandeathsuicideaccidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





