मध्य प्रदेश

MP News: महाकाल के दरबार पहुंचे यो यो हनी सिंह, लिया बाबा का आशीर्वाद

Sarita
8 March 2025 7:56 AM IST
MP News: महाकाल के दरबार पहुंचे यो यो हनी सिंह,  लिया बाबा का आशीर्वाद
x
MP News: मशहूर पॉप सिंगर और रैपर हनी सिंह इंदौर में अपने कॉन्सर्ट में शामिल होने से पहले शुक्रवार को महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे. जहां उन्होंने भगवान महाकाल से आशीर्वाद लिया. हनी सिंह ने मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन किए और आशीर्वाद लिया. हनी सिंह सबसे पहले मंदिर के नंदी हॉल पहुंचे, जहां वे बाबा की भक्ति में लीन नजर आए. इस दौरान यश गुरु ने उनकी पूजा-अर्चना करवाई. पुजारी ने उन्हें फूलों की माला पहनाई और आशीर्वाद दिया|
इस मौके पर महाकाल मंदिर समिति की ओर से हनी सिंह का सम्मान भी किया गया. दर्शन के बाद हनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कई सालों से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने की इच्छा थी, लेकिन आ नहीं पा रहा था. आज भगवान महाकाल ने बुलाया और मैं यहां पहुंच गया. दर्शन बहुत अच्छे हुए और मुझे बहुत शांति मिली." इंदौर कॉन्सर्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "इंदौर में मेरे कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब मैं वहां जाने के लिए तैयार हूं." "हर हर महादेव!" कहते हुए हनी सिंह इंदौर के लिए रवाना हो गए|
Next Story