मध्य प्रदेश

MP News: फैक्ट्री में घुसते ही बेहोश होकर गिरा मजदूर, मौत

Sarita
17 April 2025 6:16 AM IST
MP News: फैक्ट्री में घुसते ही बेहोश होकर गिरा मजदूर, मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में फैक्ट्री में काम करने गए मजदूर की अचानक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मजदूर की तबीयत खराब हो गई थी. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. यह घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है|
जहां कैलाश लोधी पुत्र लच्छू लोधी अचानक चक्कर आने के बाद गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. कैलाश अपने बच्चों और पत्नी के साथ पटेल नगर में रहता था और मजदूरी करता था. कैलाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की संभावना जताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी|
Next Story