- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: चीनी मांझे...
मध्य प्रदेश
MP News: चीनी मांझे से महिला का गला कटा, गर्दन पर 22 टांके लगे
Sarita
26 Dec 2024 10:14 AM IST

x
MP News: प्रशासन की सख्ती के बाद मध्य प्रदेश में चाइना मांझा बिक रहा है. इसी कड़ी में इंदौर शहर में चाइना मांझे से एक महिला का गला कट गया. महिला बाल-बाल बच गई. महिला के गले पर 22 टांके आए हैं. 10 टांके अंदर और 12 बाहर. दरअसल, महिला अपने घर से रणजीत हनुमान के दर्शन के लिए निकली थी, तभी छत्रीपुरा थाने के पास हादसा हो गया. चाइना मांझा बाइक चला रहे पति विकास वर्मा के सिर के पास से गुजरा|
पति विकास वर्मा ने झुककर खुद को बचा लिया, लेकिन चाइना मांझा पत्नी रीना वर्मा के गले को रगड़ता हुआ गुजर गया. घटना शाम साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है. पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही. बता दें कि पूरे प्रदेश में चाइनीज मांझा बेचने पर प्रतिबंध है. कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने चाइना मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है| शहर में पतंगबाजी में बड़े पैमाने पर चाइना मांझे का उपयोग हो रहा है|
TagsMPचीनी मांझेमहिलागलाकटाMPChinese threadwomanthroatslitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





