- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: महिला रसोई...
मध्य प्रदेश
MP News: महिला रसोई में खाना बना रही थी तभी अचानक सांप ने डस लिया,मौत
Sarita
16 Jun 2025 6:20 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के झिरी गांव में शनिवार शाम एक महिला को सांप ने डस लिया. महिला रसोई में खाना बना रही थी तभी सांप के काटने से ललिता की मौत हो गई. यह घटना शनिवार देर शाम की है. सांप ने महिला के पैर के अंगूठे में डंस लिया था. परिजन महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन यहां उसकी मौत हो गई|
काटने के बाद सांप रसोई में ही छिप गया था. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और भैंसदेही तहसीलदार की मौजूदगी में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, महिला को काटने वाले सांप को भी परिजनों ने पकड़ लिया था लेकिन महिला की मौत के बाद परिजनों ने सांप को छोड़ दिया|
Next Story





