- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दर्शन कर लौट...

x
MP News: जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के सुकरी रायपुरा के पास मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार मैहर में मां शारदा के दर्शन कर अपने गृह जिले छिंदवाड़ा लौट रहे थे। बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि छिंदवाड़ा निवासी यह परिवार मैहर दर्शन कर लौट रहा था।
सुकरी रायपुरा के पास उनकी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सुनीता बाई को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश्वर, जयश्री और सुषमा घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
TagsMPदर्शनमहिलादुर्घटनामौतMPdarshanwomanaccidentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





