मध्य प्रदेश

MP News: जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, दहशत का माहौल

Sarita
21 Feb 2025 6:44 AM IST
MP News: जादू-टोना के शक में महिला की  हत्या, दहशत का माहौल
x
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जादू-टोना के शक में एक महिला की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतका चिरौंजिया सिंह पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए हमला किया। इस हमले में महिला के पति मान सिंह, बेटा उदयभान सिंह और पोता पृथ्वीराज सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। कुसमी थाना क्षेत्र के पिपराहा गांव निवासी आराधना सिंह ने बताया कि पांच लोगों ने मिलकर उसके ससुराल वालों पर हमला कर दिया। मुख्य आरोपी पुष्पराज दिलीप संतोष, अजय सिंह और इंद्रभान सिंह सहित अन्य हमलावर मेडरा गांव से आए थे।
पहले उन्होंने महिला के पति मान सिंह जो लकवाग्रस्त हैं, की वहीं पिटाई की और फिर बुजुर्ग को पास के पिपराहा मोहल्ले में लाकर फिर से पीटा। थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस ने बताया कि महिला की हत्या के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों की भी बुरी तरह पिटाई की गई है इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
Next Story