मध्य प्रदेश

MP News: जादू-टोने के शक में महिला की हत्या

Sarita
25 April 2025 6:24 AM IST
MP News: जादू-टोने के शक में महिला की हत्या
x
MP News: मंडला जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आरोपियों ने जादू-टोना के शक में धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी और शव को बोरे में डालकर नदी में फेंक दिया. पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हत्या की सनसनीखेज वारदात मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूरजपुरा की है. जहां
आरोपियों ने 62 वर्षीय सुधनबाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर अपना जुर्म छिपाने के लिए शव को बोरे में भरकर बुढ़नेर नदी के किनारे फेंक दिया. एसडीओपी ने बताया कि पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है. उनकी सूचना पर महिला का शव नदी किनारे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपियों ने 19 अप्रैल को हत्या की वारदात को अंजाम दिया था|
Next Story