मध्य प्रदेश

MP News: हाईवे पर युवती से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

Sarita
18 Jun 2025 6:47 AM IST
MP News: हाईवे पर युवती से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार
x
MP News: मंडला हाईवे पर डिंडोरी की युवती से दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है. एक आरोपी को मंडला से गिरफ्तार किया गया है. 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक डिंडोरी की युवती जब अस्पताल से लौट रही थी, तभी घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर हाईवे पर ले गए और दुष्कर्म किया|
घटना के बाद आरोपी उसे छिंदवाड़ा में छोड़ गए. जिस पर युवती ने पहले छिंदवाड़ा में दुष्कर्म की शिकायत की. छिंदवाड़ा में जीरो पर मामला दर्ज हुआ. घटना मंडला क्षेत्र की थी, जिस पर मंडला थाने में मामला दर्ज हुआ. हरकत में आई मंडला पुलिस ने छिंदवाड़ा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी को मंडला से गिरफ्तार किया गया|
Next Story