मध्य प्रदेश

MP News: बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत

Sarita
11 May 2025 6:16 AM IST
MP News: बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत
x
MP News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले से आज एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दक्षिण सामान्य वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र खवासा के ग्राम बिछुआ के जंगल में बाघ के हमले से 50 वर्षीय महिला हेमलता डहरवाल की मौत हो गई। ग्रामीणों की मांग है कि मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 25 लाख की मुआवजा राशि दी जाए। इस राशि की मांग को लेकर ग्रामीण मृतका के शव को लेकर वन परिक्षेत्र कार्यालय कुरई पहुंचे और घंटों धरने पर बैठे रहे।
दक्षिण सामान्य वनमंडल सिवनी के वन परिक्षेत्र अधिकारी गौरव मिश्रा ने बताया कि प्रावधान के अनुसार वे परिजनों को देने के लिए आठ लाख का चेक लेकर पहुंचे थे, लेकिन मृतका के परिजनों ने 08 लाख का चेक लेने से इंकार कर दिया, लगातार समझाइश के बाद परिजन मान गए और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Next Story