मध्य प्रदेश

MP News: सड़क हादसे में महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्का जाम

Sarita
1 Jun 2025 6:23 AM IST
MP News: सड़क हादसे में महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्का जाम
x
MP News: नीमच के मनासा थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में शनिवार को हुई महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. महिला सड़क हादसे में घायल हो गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. शनिवार दोपहर प्रतापपुरा के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया गया और वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चला. टीआई शिव रघुवंशी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उचित मुआवजा भी दिया जाएगा. मनासा थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में शुक्रवार शाम को 407 ट्रक ने मंजू ओढ़ को टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल मंजू को पहले मनासा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे नीमच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया|
रात को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने प्रतापपुरा के मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया. उन्होंने मांग की कि ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक चला जाम ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे के आश्वासन के बाद खत्म हुआ। मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी के मुताबिक ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर थाने में रखवा दिया गया है।
Next Story