- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: गेहूं गहाई...
मध्य प्रदेश
MP News: गेहूं गहाई के दौरान महिला की थ्रेसर में फंसने से मौत
Sarita
3 April 2025 9:45 AM IST

x
MP News: छिंदवाड़ा जिले के रावनवाड़ा थाना क्षेत्र के हर्रई गांव में एक दुखद घटना घटी, जहां खेत में काम करते समय थ्रेसर में फंसने से एक महिला की मौत हो गई. यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे की है. मृतक महिला सावित्री कुमरे (42) अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की थ्रेसिंग कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक हर्रई के ढाला रोड स्थित राजकुमार कुमरे के खेत में देर रात परिवार के लोग गेहूं निकालने का काम कर रहे थे. मौसम खराब होने की आशंका के चलते रात में फसल की थ्रेसिंग कर रहे थे. इसी दौरान सावित्री कुमरे की साड़ी थ्रेसर के बेल्ट में फंस गई और वह सीधे थ्रेसर के नीचे आ गई. परिवार के लोगों ने तत्काल मशीन बंद कर महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई|
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. बुधवार दोपहर महिला के शव को परासिया अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद बुधवार शाम 3:00 बजे गांव में सावित्री का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना पर गांव के लोगों ने गहरा दुख जताया है। बता दें कि एक दिन पहले ही उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत बुढ़ान रामपुर गांव में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 40 वर्षीय फूल बाई की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे में उसका एक हाथ कट गया था और उसे गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतका मजदूरी कर परिवार चलाती थी।
TagsMPमहिलाथ्रेसरमौतMPwomanthresherdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





