- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: 11kV लाइन की...

x
MP News: बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में शनिवार शाम 25 वर्षीय संगीता यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। महिला अपने खेत पर काम करने गई थी। इसी दौरान 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटने से वह उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद जब महिला का शव लेकर स्वजन पहुंचे तो उन्होंने बल्देवगढ़-छतरपुर हाईवे रोड पर शव रख कर जाम कर दिया। और सड़क पर शव रख कर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान मौके से गुजर रहे केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार के काफिले को भी लोगों ने रोक लिया और लापरवाही पर कार्रवाई करने की मांग की।
इस पर मंत्री ने अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीओपी टीकमगढ़ थाना प्रभारी बल्देवगढ़ सहित तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पीड़ित स्वजन को आर्थिक सहायता राशि और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त कराया गया।
TagsMP11kV लाइनचपेटमहिलामौतMP11kV lineelectrocutionwoman's death जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





