मध्य प्रदेश

MP News: बाइक से परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो खंभे पर चढ़ गया

Sarita
9 March 2025 8:12 AM IST
MP News: बाइक से परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो खंभे पर चढ़ गया
x
MP News: सिंगरौली में बाइक से परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को जब ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो छात्र ट्रैफिक थाने के सामने लगे पोल पर चढ़ गया. यह देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी घबरा गए और वे छात्र को नीचे उतरने के लिए कहते रहे लेकिन छात्र पोल से उतरने को तैयार नहीं था. छात्र का नाम ओमप्रकाश है और वह बाइक से अपने छोटे भाई के साथ परीक्षा देने स्कूल जा रहा था. जहां चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस ने छात्र को रोक लिया. इससे नाराज होकर छात्र पोल पर चढ़ गया. हालांकि काफी समझाने के बाद छात्र पोल से नीचे उतर गया|

Next Story