मध्य प्रदेश

MP News: ग्रामीणों ने गौ तस्करी की कोशिश को किया नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार

Sarita
1 March 2025 12:20 PM IST
MP News: ग्रामीणों ने गौ तस्करी की कोशिश को किया नाकाम, दो आरोपी  गिरफ्तार
x
MP News: सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत पुलिस चौकी जरुवाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम टोडा में ग्रामीणों ने गुरुवार रात करीब 9 बजे दो लोगों को मवेशी चुराकर ले जाते हुए पकड़ लिया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना गौरक्षा संगठन को दी. ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम टोडा में बड़ी संख्या में गायों को बंद करके रखा गया है और रात में उन्हें कत्लखाने भेजने की तैयारी की जा रही है. इसके बाद गौरक्षा संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव और गौरक्षा दल तत्काल मौके पर पहुंचे और दो लोगों को घेर कर पकड़ लिया. वहीं पुलिस की गाड़ी को देखकर दो लोग भाग गए|
गौरक्षा संगठन के युग नामदेव ने बताया कि टोडा गांव में करीब 19 गायों को रस्सियों से बांधा गया था, जिन्हें रात में एक वाहन में तस्करी कर ले जाने की तैयारी थी, जिसकी सूचना मिलने पर हम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन का इंतजार कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया. चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी राहतगढ़ एसडीओपी योगेंद्र सिंह व थाना प्रभारी कपिल लक्ष्यकार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मौके से राहतगढ़ निवासी बड़े उर्फ ​​आमिर कुरैशी व विलाल कुरैशी को पकड़ा गया है।
इनके पास से एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमडी 3120 भी जब्त की गई है। मामले में धारा 469 गौवंश संरक्षण अधिनियम 2004 व 11 छ पशु क्रूरता के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से छुड़ाई गई गायों को नगर पालिका खुरई के पशु वाहन से गौशाला भिजवाया गया है।
Next Story