- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बेहद दर्दनाक,...
मध्य प्रदेश
MP News: बेहद दर्दनाक, बस ड्राइवर की गलती से दिव्यांग हुआ 13 साल का मासूम
Sarita
7 March 2025 11:27 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में हुए एक सड़क हादसे ने 13 साल के बच्चे को जिंदगी भर के लिए विकलांग बना दिया है. दरअसल, यह हादसा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर एक बस चालक की गलती के कारण हुआ. जिसमें हाड़ी पिपलिया निवासी बंटी मालवीय के 13 वर्षीय बेटे आयुष की जान बचाने के लिए डॉक्टर को उसका एक पैर काटना पड़ा. चंद मिनटों में आयुष की खुशहाल जिंदगी मायूसी में बदल गई. हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर दोनों बस छोड़कर भाग गए. नीमच कैंट पुलिस ने बस को थाने में खड़ा कर उनकी तलाश शुरू कर दी है|
जानकारी के अनुसार, मनासा तहसील के हाड़ी पिपलिया गांव निवासी आनंद मालवीय खाना लेने हिंगोरिया गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे, 13 वर्षीय बालक आयुष बाइक पर पीछे बैठा था, क्योंकि आयुष के पिता बंटी मालवीय का अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह उसके लिए खाना लाने जा रहा था, तभी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ग्वाला बस क्रमांक एमपी 14 पीए 1260 के चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
आयुष बाइक से नीचे गिर गया और बस का पहिया उसके दाहिने पैर पर चढ़ गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। उसका पैर बुरी तरह कुचला हुआ था, डॉक्टर ने उसकी जान बचाने के लिए कूल्हे के पास से पैर काटना ही बेहतर समझा। अब आयुष अपनी पूरी जिंदगी एक पैर और बैसाखी के सहारे गुजारेगा। इस हादसे के बाद आयुष का परिवार सदमे में है।
TagsMPड्राइवरगलतीदिव्यांगमासूम MPdrivermistakedisabledinnocentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





