- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: महाकुंभ से...
मध्य प्रदेश
MP News: महाकुंभ से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 2 श्रद्धालुओं की मौत
Sarita
17 Feb 2025 7:23 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के मैहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. NH30 पर पहाड़ी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार वाहन खाई में गिर गई. हादसा इतना भयानक था कि चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के बाद सभी श्रद्धालु जबलपुर लौट रहे थे|
तभी अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. घायलों को इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. घायलों के नाम भरत साहू, प्रीति यादव, वीरेंद्र सिंह, विमल सिंह यादव, सत्यनारायण सिंह, सुशीला देवी सिंह. डॉक्टर ज्ञानेश गौतम ने बताया कि पहाड़ी के पास सड़क हादसा हुआ है, जिसमें छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. जिन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है|
TagsMPवाहनखाई2 श्रद्धालुओंमौतMPvehicleditch2 devoteesdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





