मध्य प्रदेश

MP News: अनियंत्रित ट्रक कच्चे मकान पर पलटा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

Sarita
17 Jan 2025 12:56 PM IST
MP News: अनियंत्रित ट्रक कच्चे मकान पर पलटा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के लुधावली-बायपास पर गुरुवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कच्चे मकान पर पलट गया. इस हादसे में घर के अंदर मौजूद मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया|
पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया. उसके बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है|
Next Story